Archivers

अलबेला संघ

elbella-union
अहमदाबाद में शेफाली एपार्टमेंट में (लावण्य के पास वासणा में )हररोज सामूहिक भक्तामर की आराधना होती है। सिर्फ १० घर का संघ होने पर भी इस संघ में बहुत विशेषताएं है। हर रात सामूहिक आरती उतारने के लिए २५ से ३० जैन अवश्य आते हैं। आरती में साथ प्रार्थना, छड़ी पुकारना आदि भक्ति भी रोज करते हैं। कभी कभी बड़े मंदिरों में भी आरती उतारने के लिए कोई मिलता नहीं। लेकिन यहां सभी रोज एक ही सुर में आरती उतारते हैं। जैननगर में भी बहुत से कालेजीयन-किशोर आदि नित्य समय पर रोज सामूहिक आरती और चैत्यवंदन करते हैं वह प्रत्यक्ष देखने लायक है। संसारी लोग स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक करते हैं । आपको भी आत्मसुख और शांति के लिए बड़े सुबह, या आल्हाददायक संध्या समय पर ऐसे किसी मंदिर की मुलाकात ले कर अनोखी प्रसन्नता अनुभव करने जैसा है । श्रावक के नित्य धर्मकार्य में त्रिकाल जिनपूजा में आरती पूजा भी प्रतिदिन हर एक को करने की जिनाज्ञा है।

नहीं,रात को पानी नहीं पीते !
December 29, 2018
मासक्षमण के प्रभाव से अल्सर का नाश
February 20, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archivers