Archivers

यहाँ डिग्री से ज्यादा संस्कारो का सम्मान है क्योंकि मेरे देश का नाम हिन्दूस्तान है

आज जहाँ विश्व डिग्री और पैसे के पीछे दौड रहा है वही मेरे देश मे आज भी संस्कारो का मान है। मेरे देश मे डिग्री से ज्यादा संस्कारो को देखते है।

एक लडकी ने M.B.B.S पुरा करा ही था और वह नौकरी के लिए एक दानशील होस्पिटल मे गई। वहाँ मेडिकल आफिसर की जगह का इन्टरव्यू था। और इसे बहुत जरूरत थी इस नौकरी की। पर जैसे वह होस्पिटल पहुंची तो उसने देखा की यहाँ पहले से 40 से 50 लोग इन्टरव्यू के लिए बैठे थे। इसे देखकर वह नर्वस हो गई। क्योंकि उसमे कई सारे टेलेंटेड थे। 70% जैसे तो पुरूष थे उसने एक महिला डाक्टर से पुछा आपने M.B.B.S कहाँ से किया है तो उसने जवाब दिया M.B.B.S नही M.B.B.S+ MD हूँ।

फिर एक पुरुष से पुछा उसने कहाँ- मै जनरल सर्जन हूँ। तो मै चौक गई। मै ने कहाँ- फिर आप इस नौकरी के लिए क्यो आये हो? मै बहार नही जा सकता यहाँ मेरी पत्नी गाइनकालजिस्ट है। उसका नर्सिंग होम है। मै सर्जरी वही पर करते हूँ, यहाँ तो एक्स्ट्रा इन्कम के लिए आया हूँ।

यह सारे सवाल- जवाब को सुनकर लेडी डॉक्टर तो एकदम नर्वस हो गई। और समझ गई थी कि यह नौकरी मुझे नही मिल सकती है। पर उसे नौकरी की सख्त जरूरत थी। क्योंकि अहमदाबाद मे वह और उसकी माँ दोनो रहते है। पिताजी का दुसरी जगह ट्रान्सफर हो गया था। उनकी सैलरी मात्र रू. 22000 थी। जो दो घरो मे पुरी खर्च हो जाती थी। माँ की बिमारी और मेहमानो के आने के बाद से हालत खराब हो जाती थी।

पर वह आये हुए जनो को देखकर वह नर्वस हो गई थी। इन्टरव्यू मे उसका नम्बर तो लगने वाली ही नही था।

सबसे आखिर मे उसका नम्बर आया। वह टेबल से उठकर अन्दर गई। सामने सात लोग बैठे थे जिनके बाल सफेद थे। और वह उनके अनुभव को बता रहे थे। इतने मे एक ट्रस्टी बोला- नाम क्या है? इतने मे वह बोली- डाॅ. श्रेया भरत देसाई। दुसरा प्रश्न आया- पिताजी क्या करते है? रेवेन्यू डिपार्टमंट मे II क्लास अधिकारी है। तो फिर घर मे पैसे की तो कोई कमी नही होगी? उसने कहाँ- नही मेरे पिता एकदम ईमानदार है। हम आज भी किराए के मकान मे रहते है। मेरे पिताजी पिछले 15 सालो से एक ही स्कूटर चला रहे है। मै ने बस मे सफर करके ही M.B.B.S किया है।

श्रेया के जवाब के साथ ही सातो ट्रस्टी एक दुसरे को देख रहे थे। अध्यक्ष बोले- जो डिग्री देखने मे अाए तो यह नौकरी तुझे नही मिल सकती है। पर हम जहाँ बैठे हैं यहाँ सामने हमारा कार पार्किंग एरिया है। मै सुबह से देख रहा हूँ, तेरे पहले जितने भी उम्मीदवार आये है सबके सब गाड़ी मे आये है। तु सबसे लेट आयी क्योंकि तू गाड़ी से नही आयी। जिसका बाप इतनी बडी जगह पर होने के बाद भी किराए के मकान मे रहेता है उसकी बेटी के सर्टिफिकेट देखने के नही होते है। वहाँ संस्कार देखे जाते है। बेटा मेरे दो सवालो का जवाब और दे दो- तु नौकरी पर कब से आयेगी? और तेरी पगार कितनी लेगी?

जब डॉक्टर भी साथ छोड़ देते है, तब प्रभु और संबंध काम कर देते है
June 20, 2016
जीवन का भावार्थ किसी शब्दकोश मे नही मिलेगा
June 20, 2016

Comments are closed.

Archivers