Archivers

5जी की स्पीड के जमाने मे 3315 जैसा नही चलेगा।

आज का समय बदल गया है और टीनेजर्स भी बदल गए है। और आज परिवार के बडो को भी बदलना पड़ेगा। उनका व्यवहार छोटो के साथ अब सिंह जैसा नही चल सकता है। घर के वरिष्ठो को युवा पीढ़ी के साथ मित्र की तरह रहना चाहिए। आपको आज युवाओ को मित्र बनाकर रखना चाहिए तो वह आपकी हर बात को सिखने के लिए तैयार हो जाएंगे। आज के समय मे हम युवाओ पर आॅडर नही चला सकते है। हमे उनके साथ काम मे मदद का हाथ बढाना होगा। फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या व्यापार का, अगर आप उसके पिछे सपोर्ट बनकर खडे रहोगे तो बडे से बडे लक्ष्य को वह साध सकता है। अगर आप उसके बीच मे रहोगे तभी उसके प्रिय बन पाओगे।

पहले एक समय था तब उसके उज्ज्वल भविष्य को बनाने के लिए हम उसे डाट सकते थे, फटकार सकते थे, सख्ती से पेश आ सकते थे। परंतु आज का समय बडी ही तेजी के साथ बदल रहा है। आज जमाना बडा ही change है। हमने अगर उसके साथ मलमली अन्दाज मे वर्तन नही किया तो वह हमारी बातो को स्वीकार नही करेगा। आज की पीढ़ी के सामने हमे बाये चढाकर नही बनकर जाने की जरूरत है। अगर हम इस तरह गये तो वह किसी भी हालत मे आपको मानेगा। आज का ट्रेन्ड बदल गया है। आज के मार्केट ट्रेन्ड मे भीड सके ऐसो की जरूरत नही है। पर जो अपडेटेड रह सके ऐसे लोगो की जरूरत है।

3जी, 4जी, 5जी सभी आगे बढ चुके है। इस इन्टरनेट के युग मे 3315 मोबाइल जैसे लोग नही चल सकते है।

आज के जमाने मे सभी को ” out of the box thinker” चाहिए तभी हम एक बेहतर भविष्य को बना सकते है। और इस कार्य के लिए हमे जेनरेशन गैपींग को हटा कर जो सही है उसे स्वीकार करना होगा ।।

आर्य संस्कृति मे शास्त्र और शस्त्र शिक्षा का अधिकार
May 9, 2016
हिम्मत करने वालो की कभी हार नही होती।
May 9, 2016

Comments are closed.

Archivers