Archivers

जीवन मे IPL 20-20 से जीवन का मेनेजमेन्ट सिखते है

दुनिया आज बड़ी तेजी से बदल रही है। रोज नये नये ideas दिमाग में आते रहते है और पुराने ideas इंसान छोड़ते हुए आगे बड़ जाता है। एक समय था जब हमारे देश में hockey के दीवाने थे। परतुं समय बदला और इस खेल की दीवानगी इतिहास बन कर के रह गयी।

आज हमारे घर -घर में क्रिकेट ने अपना स्थान जमा लिया है। छोटे बच्चे से लगाकर वृद्ध तक सारे के सारे इसके दीवाने बन चुके है। इसमें भी हम टेस्ट से one day और अब 20-20 पर आ गए है

इस क्रिकेट की दुनिया के फॉर्मेट को अगर हम जीवन में उठाते तो बहुत कुछ change जीवन में किया जा सकता है। जीवन को महान बनाया जा सकता है। हमे तो क्रिकेट के मैदान से जीवन में परिवर्तन लाना है।

कोई भी टीम match यूही नही जीत जाती है। मैच को जितने के लिए उसे 3 innings खेलनी पड़ती है और यह तीनो पारीया अच्छी खेलता है तो ही वह जीत कर सीरीज को अपने नाम कर पाती है।

जब तीनो पारियो की बात आती है तो हम चमक जाते है पर यह तिन पारीयो होती है- planning , playing & postmodern

टीम सब से पहले ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैच का रोड मैप तैयार करती है। जिसमे पुरे match की प्लानिंग होती है। उसे किस तरह मैदान पर उतारना है, उसकी रणनीति ही इस planning innings का टार्गेट होता है। और यही मैच में जीत की आधार शीला होती है। वह सही किया तो जितने का बेस तैयार कर लिया है।

फिर शुरू होती है playing innings। जिसमे आपने जो रोड मैप तैयार किया है उसे अमल में आने का काम होता है। अपने जो सोचा उसका अनुरूप आपका व्यवहार (खेल) होना चाहिए। आप अपने plan को उसी तरह play करते हो तो कप आपसे कोई नही लेजा सकता है। यहाँ पर बस plan के अनुरूप play हो उसी पर सब कुछ निर्भर है।

आपको 3rd inning पुनः ड्रेसिंग रूम में जाकर खेलना होती जिसमे आपको पहले की दोनों पारीयो का मंथन करना होता है ऑपरेशन करना होता है। और हमारी गलतियों को ढूडना होता है। फिर उन गलतियों को सुधारना होता ताकि आगे के मैचों को आराम से जीता जा सके, यह कार्य सबसे कठिन होता है। क्योंकि दूसरो की गलतिया तो हम जल्दी पकड़ लेते है पर खुद की गलती को स्वीकार करने में बड़ी हिम्मत चाहिए। और यही हिम्मत उसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम बना देती है।

यह तीनो पारिया सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नही होती है यह तो हर इंसान के जीवन में होती है। यह तीनो पारिया जो इंसान अपने जीवन में अच्छे से खेलता है। वह जीवन को सार्थक कर लेता है। हमने हमारे जीवन में कुछ प्लान किया है। उसके अनुरूप हम जीवन जीते है। फिर रोज रात को हम उसका पोस्टमोर्डम करते है। मैंने मेरे लिए जो प्लान किया था ,उसके अनुसार खेला या नही। इन तीनो innings से हम जीवन का मैच जीतेगे।

“क्रिकेट मैच में गेंदे घटती है और रन बढ़ते है
जीवन में धन बढ़ता है और आयु घटती है।”

दुनिया की समस्याओ के सामने मेरी समस्या नगण्य है।
April 9, 2016
बहती धारा ने अपना स्वभाव छोड़ा तो बर्बाद हो गई
April 9, 2016

Comments are closed.

Archivers