Archivers

सच्चा हिरा

सायंकाल का समय था। सभी पक्षी अपने अपने घोसले में जा रहे थे, तभी गाव की चार औरते कुए पर पानी भरने आई और अपना-अपना मटका भरकर बतयाने बैठ गई।
इस पर पहली औरत बोली अरे! भगवान मेरे जैसा लड़का सबको दे,
उसका कंठ इतना सुरीला हें कि सब उसकी आवाज सुनकर मुग्ध हो जाते हें।

इसपर दूसरी औरत बोली कि मेरा लड़का इतना बलवान हैं कि सब
उसे आज के युग का भीम कहते हें।

इस पर तीसरी औरत कहाँ चुप रहती वह बोली अरे! मेरा लड़का एक बार जो पढ़ लेता हैं,
वह उसको उसी समय कंठस्थ हो जाता हैं।

यह सब बात सुनकर चोथी औरत कुछ नहीं बोली तो इतने में दूसरी औरत ने कहाँ
अरे! बहन आपका भी तो एक लड़का है ना आप उसके बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती हो।

इस पर से उसने कहाँ मै क्या कहू वह ना तो बलवान हैं और ना ही अच्छा गाता हैं।
यह सुनकर चारो स्त्रियों ने मटके उठाए और अपने गाव कि और चल दी।

तभी कानो में कुछ सुरीला सा स्वर सुनाई दिया। पहली स्त्री ने कहाँ देखा! मेरा पुत्र आ रहा हैं,
वह कितना सुरीला गान गा रहा हैं।
पर उसने अपनी माँ को नही देखा और उनके सामने से निकल गया।

अब दूर जाने पर एक बलवान लड़का वहाँ से गुजरा उस पर दूसरी औरत ने कहाँ। देखो!
मेरा बलिष्ट पुत्र आ रहा हैं, पर उसने भी अपनी माँ को नही देखा और सामने से निकल गया।

तभी दूर जाकर मंत्रो कि ध्वनि उनके कानो में पड़ी तभी तीसरी औरत ने कहाँ देखो!
मेरा बुद्धिमान पुत्र आ रहा हैं। पर वह भी श्लोक कहते हुए वहाँ से उन दोनों कि भांति निकल गया।

तभी वहाँ से एक और लड़का निकला वह उस चोथी स्त्री का पूत्र था।
वह अपनी माता के पास आया और माता के सर पर से पानी का घड़ा ले लिया और
गाव कि और निकल पढ़ा।

यह देख तीनों स्त्रीयां चकित रह गई, मानो उनको साप सुंघ गया हो। वे तीनों उसको आश्चर्य से देखने लगी तभी वहाँ पर बैठी एक वृद्ध महिला ने कहाँ
देखो इसको कहते हें सच्चा हिरा।

सबसे पहला और सबसे बड़ा ज्ञान संस्कार का होता हैं जो किसी और से नहीं बल्कि स्वयं हमारे माता-पिता से प्राप्त होता हैं। फिर भले ही हमारे माता-पिता शिक्षित हो या ना हो यह ज्ञान उनके अलावा दुनिया का कोई भी व्यक्ति नहीं दे सकता।

सत्य कि खोझ
April 19, 2016
विद्वान होने पर जरुरी नहीं उसे आत्मज्ञान हो
April 20, 2016

Comments are closed.

Archivers