Archivers

अईमुत्ता मुनि

राजगृही नगरी में गौतम स्वामी गोचरी के लिए निकले हैं। खलते हुए बालक अईमुत्ता ने मुनि को देखा और बाल भाव से मुनि को पूछा कि ऐसी दुपहरी में नंगे पाँव क्यों गुम रहे हो? गौतम स्वामी राजकुमार अईमुत्ता को समझाते हैं, हम शुद्ध, दूषण बिना की भिक्षा घर घर लेते हैं। हमारे आचार अनुसार, पाँव में जूते पहिनते नहीं हैं तथा गाडी वगैरह में बैठकर कहीं भी आते जाते नहीं हैं।

यह सुनकर अईमुत्ता ने अपने महल में भिक्षा हेतु पधारने के लिए मुनि को प्राथना की। गौतम स्वामी बालक कि भावना देखकर बालक के महल में गए। बालक कि माता ने गुरु वंदना करके भावपूर्वक मोदक की भिक्षा अर्पण की बालक कि और अईमुत्ता को समझाया, हम बड़े भाग्यशाली हैं कि श्री महावीर प्रभु के प्रथम गंधर गौतम स्वामी स्वयं पधारे हैं।

भिक्षा लेकर गौतम स्वामी महल से बाहर निकले अईमुत्ता उन्हेंविदा करने के लिए साथ चला और बालभव से गुरूजी को कहा : ‘लाईए, यह, भोजन का भर अधिक हैं, मैं लेलूँ। श्री गौतम स्वामी बोले, ‘नहीं…नहीं…। यह अन्य किसीको नहीं दिया जा सकता, यह तो हमारे जैसे चरित्रपालक साधू ही उठा सकते हैं।’ यह सुनकर अईमुत्ता ने साधु बनने कि हठ ली। गौतम स्वामी ने कहाँ, ‘हम तुम्हारे माँ-बाप कि आज्ञा बगैर तुम्हे साधु नहीं बना सकते।’ अईमुत्ता ने घर जाकर माता को समझाया। साधु बनने पर क्या-क्या करना पड़ेगा, माता ने समझाया। अईमुत्ता ने सब कुछ सहन करूँगा – यों कहकर माता को समझाकर युक्तिपूर्वक आज्ञा प्राप्त की और गौतम स्वामी के साथ समवसरण पधारकर प्रभु महावीर से दीक्षा प्राप्त की।

गौतम स्वामी ने अईमुत्ता मुनि को वृद्ध साधू को सौपां। वृद्ध मुनि स्थंडिल के लिया वान में पधार रहे थे। उनके साथ अईमुत्ता गए। मार्ग में एक छोटा सा सरोवर था। वहाँ अईमुत्ताजी ने सहज बालभाव से पत्ते की नाव बनाकर तैरायी। यह देखकर वृद्ध मुनि ने अईमुत्ता को समझाया, हम मुनिगण ऐसा अधर्म नहीं कर सकते। पानी के अन्दर ऐसे खेल करेंगे तो छ:काय जीव कि विराधना होगी और उसके फलस्वरुप हमारा जीव दुर्गति प्राप्त करेगा। बालमुनि अईमुत्ता बड़े लज्जित हुए। बड़ा पछतावा। समवसरण पधारकर इरियावही, पडिक्कमर्ता शुक्ल ध्यान लगा दिया! शुद्ध भाव से किये पाप का पछतावा करते करते केवल ज्ञान प्राप्त किया।

अनाठी मुनि
December 6, 2016
श्री अवंति सुकुमाल
December 6, 2016

Comments are closed.

Archivers