Archivers

हिम्मत करने वालो की कभी हार नही होती।

हिम्मत जीवन की वो पुँजी है जो जीवन को सार्थक करती है। यह जीवन की वह सम्पति है जो जीवन को अर्थ देती है। हिम्मत आग है हिम्मत बाग है। हिम्मत तो वह ताकत है जो अपाहिज को भी शिखर तक पहुंचा देती है। हिम्मत मे वह शक्ति है कि आँख बिना भी ईश्वर को देखती है।

हिम्मत वह है जो हर इन्सान मे जीत के द्वारो को खोल देती है। हिम्मत वह है जो मरूस्थल मे भी फूल को उगा दे। हिम्मत ही कायरता का कुच्चा कर देती है। डर का डूच्चा कर देती है। हिम्मत दुनिया मे मानव की सबसे बडी शक्ति है। यह इन्सान के पास का सबसे बडा शस्त्र है। हिम्मत खुली छाती पर लगा हुआ अदृश्य बख्तर है। हिम्मत हर जीवन रूपी कपडे का अस्तर है।

हिम्मत वह हाथ बिना का हथियार है तो हिम्मत वह पग बिना की पाख है। हिम्मत वह छोटी सी छाती मे बसता सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र का सत्त्व है। हिम्मत वह पाँच फुट के शरीर मे रहता विराट तत्त्व भी है। हिम्मत वह मानव का अमरत्व है। हिम्मत के बिना मानव जान बिना का बेजान है।

हिम्मत तो छापन की छाती है। हिम्मत की चाल मदमाती है। हिम्मत वह मूछ का बाल है। तो हिम्मत वह आँखो की लालाश है। हिम्मत पंखो की फडफडाट है। हिम्मत वह मर्द की मर्दानी है। तो हिम्मत ही नारी को विराड्ग्ना बना देती है। हिम्मत से ही हिन्दुस्तानीयो की आन बान और शान है। हिम्मत से ही राजपूतो मे राणा प्रताप है। घोडो मे चेतक का नाम है। हिम्मत ही जैनो का व्यापार है। हिम्मत है तो विजय है। हिम्मत है तो चारो खाने चित्त है। और चारो ओर जय जय जय शख है।
प्रख्यात कवि हरिवंशराय बच्चन की कविता से- हिम्मत का महत्व खुब अच्छे से समझ मे आता है।
” लहरो से डर कर नौका पार नही होती
हिम्मत करने वालो की कभी हार नही होती
नन्ही चीटी जब दाना लेकर चढती है
चढती दीवारो पर सौ वार फिसलती है
मन का विश्वास रगो मे साहस भरता है
मेहनत उसकी बेकार नही हर बार होती
हिम्मत करने वालो की कभी हार नही होती” ।।

5जी की स्पीड के जमाने मे 3315 जैसा नही चलेगा।
May 9, 2016
शिक्षक कभी भी साधारण नही होता है
May 9, 2016

Comments are closed.

Archivers