Archivers

कृपया मुझे दिल के दर्द की दवा दे दिजीए

यह अजीब और दुखद आगृह उस आदमी ने किया जिसे उसके डाक्टर ने बताया था कि जिस बीमारी की शिकायत वह कर रहा था उसका संबंध उसके शरिर से नही थी । उसकी समस्या यह थी कि वह अपने दुख से ऊपर नही उठ पा रहा था । वह दुख के कारण अपने व्यक्तित्व मे दर्द से पीड़ित था।

दिल के दर्द की दवा सचमुच होती है। इस उपचार का एक तत्व है शारिरिक क्षम । दुखी आदमी को खाली बैठकर चिंता करने के मोह से बचना चाहिए । बेकार के चिंतन की जगह शारीरिक क्षम करने के समझदारी भरे तरीके से मस्तिष्क के उस क्षेत्र पर तनाव कम होता है जहाँ हम सोचते है चि़तन करते है ओर मानसिक दर्द अनुभव करते है। मांसपेशीय गतिविधि मस्तिष्क के दूसरे का उपयोग करती है और इससे तनाव की दिशा बदल जाती है और व्यक्ति को राहत मिलती है

एक देहाती वकील जिसकी फिलासफी दमदार थी और जिसमे बहुत समझदारी थी उसने एक दुखी महिला को यह सलाह दी कि टूटे हुए दिल की सबसे अच्छी दवा यह है कि झाडु हाथ मे लेकर घुटनों के बल बैठ जाए और काम मे जुट जाये । पुरूष के लिए सबसे अच्छी दवा यह है कि वह अपने हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर तब तक लकडियाँ काटे जब तक कि वह थककान से चुर न हो जाये । हालांकि यह दिल के दर्द के पूण् और शतिया उपचार की गारंटी तो नही है परंतु इससे दर्द कम जरूर होता है।

आत्म जागरण है पर्यूषण
December 1, 2016
बच्चे को स्कुल में….कोई होमवर्क मिला है तो , As a parent हमारी duty क्या होगी ?
December 2, 2016

Comments are closed.

Archivers