Archivers

साधन हमारे लिए है हम साधनो के लिए नही हैं।

इंसान की लाइफ स्पीड से डिजिटल हो रही हैं। अब उसकी दिनचर्या में इलेक्ट्रॉनिकस् का वर्चस्व बढ़ता जा रहा हैं। लाइफस्टाइल हाइ टेक होती जा रही हैं। अब तो वैज्ञानिक यह सलाह देने लगे हैं – जिंदगी को इतना भी हाई टेक मत बनाओ की वह आपको टेक ऑफ कर दे।

मानव का जीवन स्पीड वाला हो गया हैं। हर किसी को अपना कार्य स्पीड से करना हैं। मोबाइल हाथ में हैं तो लोग फ़ोन लगाने लैन्डलाईन फ़ोन तक भी नही जाते हैं स्पीड ही जीवन का पर्याय बन गया हैं।

हाई टेक लाइफ स्टाइल में भागदौड़ करते लोगो को अभी-अभी एक अमेरिकन कार्डियोलाजिस्ट ने चेतावनी दी थी सावधान! गति की भी एक मर्यादा होती हैं, इस मर्यादा से ज्यादा भागदौड़ मत करो क्योंकि स्वास लेने की और छोड़ने की भी एक गति होती हैं इसलिए इतनी हाय बाप मत करो की स्वास भी दौडने लगे। ऐसा करोगे तो हाई ब्लूडप्रेषर हो जायेगा। हम हमारी स्पीड कितनी भी बढ़ाये की स्वास की गति मेंटेन कर सके। क्योंकि इसकी गति को ओवर टेक करेगे तो हम खुद टेक ऑफ हो जायेगे।

विश्व के मनोचिकित्सको ने भी संशोधन करके बड़ी अच्छी बात हमे बताए और सावधान किया हैं। समय में हो रहे परिवर्तन के कारण रोज नये-नये मनोरोगों का जन्म हो रहा हैं।

अभी पिछले 15 सालो को देखे तो डिप्रेसन जैसी बीमारी सामान्य हो गयी हैं। अब तो शायद इन मनोचिकित्सको को इन नई बिमारिओ को मोबाइल मेंनियाक जैसे नाम देने पड़ेंगे।

वर्तमान में युवा मोबाइल का गुलाम होता जा रहा हैं। अरे! एक कालेज की लड़की से एक सप्ताह के लिए मोबाइल ले लिया गया तो वह डिप्रेशन में चली गयी। अरे आज के युवाओ को चैटिंग की इतनी आदत हो गयी हैं की इन लोगो की रात की नींद में भी अंगुलिया चलती हैं। आज का युवा उसे मोबाइल बिना अधूरा समझने लगा है।

साधन कोई भी हैं परन्तु उसके उपयोग में अतिरैक हो गया तो वह हमेशा रिस्की होगा योरोपियन देश के समाजशास्त्री चिंता में हैं। अभी तक बालको के लिए विडियोगेम का प्रॉब्लम था, बालक विडियोगेम खेलने से फ्री नही होते थे। उसके व्यसन से छूटे उसके पहले इंटरनेट आ गया। दारू, सिगरेट, आदि की तरह अब एक नया व्यसन घर करने लगा हैं। इस नए व्यसन का नाम हैं -“सायबर व्यसन”।

“सम्पति और साधनो से मन की शांति का अनेक गुणा ज्यादा महत्त्व हैं।”

जैन को शिक्षा की आवश्यकता है
June 14, 2016
ईश्वर प्राप्ति का उपाय
June 15, 2016

Comments are closed.

Archivers